फ्रांस में मिली दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड फिश 

फ्रांस में एक ब्रिटिश नागरिक ने दुनिया की सबसे बड़ी और दुर्लभ गोल्ड फिश के दीदार कराये।

फ्रांस में मिली दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड फिश 

अमेरिकी अखबार के मुताबिक एंडी हैकेट नाम के 42 साल के शख्स ने फ्रांस में 30 किलो से ज्यादा वजन की मछली पकड़ी।अमेरिकी अखबार के मुताबिक, एंडी हैकेट को मछली पकड़ने में 25 मिनट लगे।

जानकारी के मुताबिक उम्मीद की जा रही है कि यह गोल्ड फिश 2019 में अमेरिका में पकड़ी गई इसी प्रजाति की मछली से 13.6 किलोग्राम भारी होसकती है।

https://twitter.com/SGMWorldnews/status/1595064437471576067

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया से मिलने वाली जानकारी के अनुसार पकड़ी गई मछली की उम्र 20 वर्ष है। एंडी हैकेट ने इसे पकड़ने के बाद इसके साथ तस्वीरें खिंचवांकर इसे वापस पानी में छोड़ दिया।

अनुमान लगाया जा रहा है कि इसके आकर, उम्र और वज़न को देखते हुए इस गोल्डफिश को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का हिस्सा बनाया जा सकता है। सोशल मीडिया पर भी इस मछली को देखने वाले हैरानी जता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *