हैरी पॉटर के शिक्षक ‘हैग्रेड’ का स्कॉटलैंड में निधन

हैरी पॉटर फिल्मों की सीरीज़ में हैग्रिड की भूमिका निभाने वाले स्कॉटिश अभिनेता रॉबी कोलट्रन का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके एजेंट बेलिंडा राइट ने ये जानकारी दी है।

हैरी पॉटर के शिक्षक 'हैग्रेड' का स्कॉटलैंड में निधन

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक़ स्कॉटलैंड के एक अस्पताल में रॉबी कोलट्रन का बीते दिन निधन हो गया। अपने बयान में बेलिंडा ने बताया कि वह बेहद बुद्धिमान और हंसमुख इंसान थे। उन्हें एक महान अभिनेता बताते हुए बेलिंडा ने बताया कि बतौर एजेंट वह करीब 40 साल उनके साथ काम कर रहे थे।

पहली बार 1990 के दशक में रॉबी कोल्ट्रन ने प्रसिद्धि पाई। इस समय उन्होंने क्रैकर सीरीज़ से अपने हुनर का लोहा मनवाया। इस सीरीज़ में उन्होंनेएक खोजी ऑफिसर की भूमिका निभाई।

रॉबी कोलट्रन का अभिनय इस सीरीज़ में इतना सशक्त था कि उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें लगातार तीन वर्षों तक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के बाफ्टा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

बाद में उन्होंने हैरी पॉटर फिल्मों में एक शरारती शिक्षक ‘हैग्रेड’ की भूमिका निभाई। इस किरदार ने उन्हें बच्चों के बहुत करीब पहुँचाया। हैग्रिड का रोल इतना सशक्त था कि उन्हें प्रसिद्धि की नई ऊंचाइयां मिलीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *