बिन मौसम बरसात से फसलों के नुकसान जल्द समर्थन मूल्य एलान करेंगे कृषि मंत्री तोमर

देश में बिनमौसम होने वाली इस बारिश से कृषि को भरी नुकसान पहुंचा है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इस विषय पर जल्द ही समर्थन मूल्य दिए जाने की बात कही है।

बिनमौसम बरसात से फसलों के नुकसान जल्द समर्थन मूल्य एलान करेंगे कृषि मंत्री तोमर

नरेंद्र सिंह तोमर ने शनिवार को कहा कि देश में होने वाली बेमौसम बारिश से खरीफ फसलों को भरी नुकसान पहुंचा है। सरकार राज्यों से आने वाली नुकसानी की आकलन रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि रबी सीजन की फसलों के समर्थन मूल्य का एलान जल्द किया जाएगा।

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अपनी बात कहा कि किसान पूरी तरह मानसून पर निर्भर हैं जोकि अप्रत्याशित है। सभी उपायों के बाद भी किसान प्रकृति पर निर्भर हैं। राज्य सरकारों के पास राज्य आपदा राहत कोष है, जिससे वे किसानों को मुआवजा दे सकते हैं।

पत्रकारों से चर्चा के दौरान कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि बेमौसम बारिश से फसलों को निश्चित रूप से नुकसान हुआ है। नुकसान के सर्वे का काम चल रहा है। कितना नुकसान हुआ है, इसे लेकर हमें राज्यों से रिपोर्ट का इंतजार है। राज्य सरकारों के पास राज्य आपदा राहत कोष है, जिससे वे किसानों को मुआवजा दे सकते हैं। नुकसान के आकलन रिपोर्ट आने के बाद राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से भी और राशि जारी की जा सकती है। तोमर ने कहा कि रबी फसलों के न्यूनमत समर्थन मूल्य यानी MSP की घोषणा जल्द की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *