फिनलैंड ने अपनी पसंद से शादी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक अनोखा और दिलचस्प कैंपेन शुरू किया है। विज़िट फिनलैंड के नाम से जाना जाने वाला फ़िनलैंड का पर्यटन बोर्ड, दुनिया भर के सिंगल यानी अविवाहित लोगों के लिए ‘फ़िनिश डिनर डेट’ (Finnish Dinner Date) नाम से एक अनोखी पहल कर रहा है।
‘फ़िनिश डिनर डेट’ पूरी तरह से मुफ्त यात्रा है। विज़िट फिनलैंड के मुताबिक, यह कैंपेन दुनिया को स्थानीय खाने और कल्चर से तो पहचान कराएगा, साथ ही लोगों को एक-दूसरे से मिलने का एक खास मौका भी देगा।
अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिनलैंड की टूरिज्म ऑर्गनाइजेशन ‘विजिट फिनलैंड’ ने ‘फिनिश डिनर डेट’ नाम का एक खास कैंपेन शुरू किया है, जिसके तहत दुनिया भर के 16 गैर शादी शुदा लोगों को फ्री में देश घूमने के लिए बुलाया जाएगा।
इस कैंपेन का मकसद इंटरनेशनल टूरिस्ट को फिनिश कल्चर, पारंपरिक खाने और लोकल लोगों से मिलवाना है, साथ ही प्यार पाने का मौका भी देना है। यह खास कैंपेन अगले साल 9 से 19 फरवरी के बीच होगा, जिसमें चुने हुए लोग हेलसिंकी और टैम्पियर शहरों में लोकल सिंगल लोगों के साथ ग्रुप डिनर डेट में हिस्सा लेंगे।
इसमें सम्मिलित होने के लिए इच्छुक आवेदक को अंग्रेजी में एक छोटा वीडियो बनाना होगा। इस वीडियो को Instagram, TikTok या YouTube पर आधिकारिक कैंपेन हैशटैग के साथ शेयर करना होगा और विजिट फिनलैंड को टैग करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2026 है। इससे जुडी जानकारीVisit Finland की वेब साईट से हासिल की जा सकती है।
फ्री ट्रिप में क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी
इस अनोखे कैंपेन के तहत चयनित प्रतिभागियों के आने-जाने की उड़ानें (फ्लाइट), रहना, खाना और स्थानीय गतिविधियों से जुड़े सारे खर्च विज़िट फ़िनलैंड की ओर से उठाए जाएंगे।
पार्टिसिपेंट्स को पारंपरिक और रीजनल फीनिश खाने का मज़ा लेने का भी मौका मिलेगा, जिसमें जंगली मछली, अलग-अलग तरह की बेरी और कुदरती तौर पर इकट्ठा किए गए मशरूम शामिल हैं। इन पकवान के लिए खास मेन्यू देश के जाने-माने शेफ़ तैयार करेंगे, जबकि डिनर डेट्स एक शांत ग्रुप एक्टिविटी के तौर पर ऑर्गनाइज़ की जाएंगी।
कहाँ से आया आइडिया
इस फीनिश कैंपेन का आइडिया देश में पॉपुलर डेटिंग ट्रेंड ‘सिंकुकोकोरी’ से लिया गया है, जिसका मतलब है ‘सिंगल्स बास्केट’। फिनलैंड के कुछ सुपरमार्केट में गुलाबी शॉपिंग बास्केट शुरू की गई हैं, जिनका इस्तेमाल बिना शादी किए लोग यह बताने के लिए करते हैं कि वे किसी से बात करने या डेटिंग करने में इंटरेस्टेड हैं।
खबर के मुताबिक, फिनलैंड के रहने वाले इस कैंपेन में शामिल नहीं हो सकते। वहीँ दुनिया भर के 18 साल या उससे ज़्यादा उम्र के बिना शादी किए लोग फिनलैंड की इस फ्री ट्रिप के लिए विजिट फिनलैंड सरकार की वेबसाइट पर अप्लाई कर सकते हैं।