‘फाइटर’ ने बॉक्स ऑफिस पर लहराया कामयाबी का परचम, दूसरे दिन रहा शानदार कलेक्शन

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपनी कामयाबी की तहरीर लिख दी है। दर्शक न सिर्फ इस फिल्म को पसंद कर रहे हैं बल्कि जमकर सोशल मीडिया पर इसकी तारीफें भी देखने को मिल रही हैं।

'फाइटर' ने बॉक्स ऑफिस पर लहराया कामयाबी का परचम, दूसरे दिन रहा शानदार कलेक्शन

25 जनवरी को सिद्धार्थ आनंद ऋतिक रोशन के साथ ‘फाइटर’ लेकर हाजिर हुए हैं। ‘फाइटर’ ने रिलीज के दिन 22.5 करोड़ से शुरुआत की है।

बॉलीवुड के लिए ऋतिक और दीपिका ने इस जनवरी पर अपना सिक्का जमा दिया है। इस फिल्म की ओपनिंग बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी की तरफ बढ़ती नज़र आ रही है।

देशभर में पहले दिन की 22.5 करोड़ की कमाई के बाद वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 35 करोड़ रहा। विदेश में इस फिल्म ने पहले दिन 8 करोड़ का कलेक्शन किया है और इंडिया में ग्रॉस कलेक्शन 27.00 करोड़ रहा है।

शुक्रवार की कमाई की बात करें तो रिलीज़ के दूसरे दिन इस फिल्म ने ओपनिंग के बाद काफी अधिक कमाई की है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 39.00 करोड़ का कलेक्शन दूसरे दिन कर डाला है।

इस फिल्म ने कुल मिलाकर दो दिनों में देशभर में 61.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। ‘फाइटर’ को एक एक्शन, और जोश मूवी होने के नाते सही समय की रिलीज़ का फायदा होता दिख रहा है। फिल्म के वीएफएक्स भी काफी जबरदस्त हैं और फैंस की वाह वाही लूट रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *