जमानत के बाद पूर्व सांसद धनंजय सिंह की रिहाई

फर्रुखाबाद: पूर्व सेंटर जेल में कैद पूर्व सांसद धनंजय सिंह को जमानत पर रिहा हो गए। धनंजय सिंह की रिहाई बड़ी ही ख़ामोशी से हुई। 2017 के मामले में अपनी जमानत रद्द करवा कर पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कोर्ट में सरेंडर किया था। यहां से उन्हें नैनी जेल भेजा गया था।

जमानत के बाद पूर्व सांसद धनंजय सिंह की रिहाई

जौनपुर के खुटहन थाने में दर्ज 2017 के पुराने मामले में 5 मार्च को प्रयागराज के एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में बेल बांड कैंसिल करा कर धनंजय सिंह नैनी सेंट्रल जेल शिफ्ट हुए थे

11 मार्च को नैनी जेल में सुरक्षा का खतरा होने की खबर पर उन्हें सेंट्रल जेल फतेहगढ़ भेजा गया। उन्हें 20 दिन सेंट्रल जेल की सलाखों के पीछे रहने के बाद आखिरकार कोर्ट ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया। लेकिन धनंजय सिंह की रिहाई पूरी तरह गुपचुप तरीके से हुई।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह की लखनऊ में हुई हत्या के मामले में बाहुबली धनंजय सिंह का नाम आने के बाद लखनऊ लखनऊ पुलिस सरगर्मी से उनकी तलाश कर रही थी और 25000 का इनाम भी घोषित किया था।

इस विषय में सेंट्रल जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक प्रमोद शुक्ला ने बताया कि पूर्व सांसद की न्यायालय ने जमानत मंजूर कर ली थी। जिसका आदेश प्राप्त होने पर उन्हें बुधवार को सुबह रिहा कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *