सना खान, बुर्ज खलीफा, गोल्ड कॉफी और ‘वो’

सना शादी के बाद से फिल्मी दुनिया से दूर हैं मगर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। आए दिन वो अपनी नई नई तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

इसी बीच सना खान के पति ने उन्हें एक खास तोहफा दिया है जिसके बारे में उन्होंने अपने फैंस को जानकारी दी है। अनस ने सना के लिए बुर्ज खलीफा के टॉप पर ब्रेकफास्ट का इंतजाम किया था। इस ब्रेकफास्ट डेट की एक और खासियत है गोल्ड प्लेटेड कॉफी जिसकी कीमत लगभग 3200 रुपये है। 

 

इन लम्हों की तस्वीरें सना ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। सना की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

सना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जो तस्वीरें साझा की हैं उनमें साफ तौर पर उनकी खुशी झलक रही है। सना ने तस्वीरों के साथ-साथ वीडियो भी साझा किया है जिसमें वो खाने की टेबल पर रखे सभी व्यंजनों को दिखा रही हैं। 

सना ने इस मौके पर अनस के लिए एक प्यार भरा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, जब आपके पति आपको बुर्ज खलीफा के टॉप पर ब्रेकफास्ट का सरप्राइज दें, खास तौर पर गोल्ड प्लेटेड कॉफी। सना की इस पोस्ट पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। कुछ यूजर्स ने तो कमेंट कर सना को भाग्यशाली बताया है।

सना खान ने 20 नवंबर 2020 को सैयद अनस के साथ शादी की थी। सना की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। शादी के दो दिन बाद सना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर कर सबको इस बात की जानकारी दी थी। फिल्हाल सना एक होम मेकर हैं, शादी से पहले ही उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *