ईवीएम मशीन कार में बरामद होने पर विपक्ष का भाजपा पर चौतरफा हमला

असम के करीमगंज जिले में एक प्राइवेट कार में ईवीएम मशीन बरामद हुई है। कहा जा रहा है कि ये कार बीजेपी विधायक कृष्णेंदु पॉल की पत्नी की है। चुनाव आयोग ने इस विषय पर जिला निर्वाचन अधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

ईवीएम मशीन कार में बरामद होने पर विपक्ष का भाजपा पर चौतरफा हमला

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ईवीएम मिलने का वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं।

प्रियंका गांधी ने ट्वीटकिया – ‘हर बार चुनाव के दौरान ईवीएम को प्राइवेट गाड़ियों में ले जाते हुए पकड़े जाने पर कई चीजें एक होती हैं। ये गाड़ियां आमतौर पर बीजेपी उम्मीदवारों या उनके सहयोगियों की होती हैं। इस तरह के वीडियो को एक घटना के रूप में लिया जाता है और बाद खारिज कर दिया जाता है। साथ ही बीजेपी अपने मीडिया तंत्र का इस्तेमाल उन लोगों पर आरोप लगाने के लिए करती है जिन्होंने ईवीएम को प्राइवेट कार में ले जाने का वीडियो उजागर किया।’

अपने ट्वीट में प्रियंका गांधी ने आगे कहा -‘सच यह है कि इस तरह की कई घटनाओं की सूचना दी जा रही है और उनके बारे में कुछ भी नहीं किया जा रहा है। चुनाव आयोग को इन शिकायतों पर निर्णायक रूप से कार्रवाई शुरू करने और सभी राष्ट्रीय दलों द्वारा ईवीएम पर पुनर्मूल्यांकन शुरू करने की आवश्यकता है।’

कार में ईवीएम बरामद होने का वीडियो सामने आने के बाद पथरकंडी में लोग जमा हो गए जिससे इलाके में तनाव पैदा हो गया। सोशल मीडिया के ज़रिये लोग इलेक्शन कमीशन पर सवाल उठा रहे हैं।

https://twitter.com/ripunbora/status/1377695014176890882

असम कांग्रेस के अध्यक्ष रिपुन बोरा ने ईवीएम मिलने की घटना पर चुनाव आयोग से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। रिपुन बोरा ने ट्वीट करके कहा – “हम उम्मीद करते हैं कि चुनाव आयोग तत्काल कार्रवाई करेगा। बताएगा कि ऐसा कैसे हो सकता है। ईवीएम की खुली लूट और धांधली पर तुरंत रोक नहीं लगी तो कांग्रेस पार्टी चुनाव का बहिष्कार करने पर विचार करेगी।”

कार में ईवीएम मिलने के वीडियो पर AIUDF अध्यक्ष और सांसद मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने भी शेयर किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा – “ध्रुवीकरण फेल, वोटों की खरीद फेल, प्रत्याशियों की खरीद फेल, जुमलेबाजी फेल, दोहरे सीएम फेल, सीएए पर दोहरी बातें फेल। हार चुकी बीजेपी के पास अब एक ही रास्ता बचा है, ईवीएम की चोरी। यह लोकतंत्र की हत्या है।”

गुरुवार को ही असम में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 39 सीटों पर मतदान हुआ था। इसी दिन असम के अलावा पश्चिम बंगाल में भी दूसरे चरण के लिए 30 सीटों पर वोट पड़े थे। वहां भी कार में ईवीएम मिलने की घटना के बाद तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया। इस मामले में अभी बीजेपी की और से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *