केदार जाधव की 90 रनों की पारी बेकार, इंग्लैंड ने इंडिया को हराया

कोलकाता: टेस्ट मैचों में इंग्लैंड को 4-0 से मात देने के बाद अब टीम इंडिया ने इंग्लैंड को वनडे सीरीज में भी 2-1 से हरा दिया। जहां टेस्ट सीरीज में एक मैच ड्रॉ रहा था, वहीं वनडे में टीम इंडिया ने पहले दो मैच जीत लिए, जबकि कोलकाता में रविवार को उसे हार का सामना करना पड़ा। england

england

कोलकाता के ईडन गार्ड्न्स में टीम इंडिया 322 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 316 रन ही बना सकी। केदार जाधव ने 90 रनों (75 गेंद, 12 चौके, 1 छक्का) की शानदार पारी खेली, लेकिन जीत नहीं दिला पाए।केदार जाधव को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज से नवाजा गया।
जाधव ने 46 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की, वहीं हार्दिक पांड्या ने 38 गेंदों में पहली फिफ्टी लगाई। पांड्या और जाधव ने 104 रनों की साझेदारी करके जीत की उम्मीद जगा दी थी, लेकिन अंत में टीम इंडिया चूक गई।

विराट कोहली ने 63 गेंदों में 55 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 54 गेंदों में करियर की 39वीं फिफ्टी पूरी की विराट को 35 के निजी स्कोर पर जीवनदान भी मिला था। जेक बॉल ने लॉन्ग लेग पर उनका कैच टपकाया।

युवी और विराट के बीच तीसरे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद युवी ने एमएस धोनी के साथ चौथे विकेट के लिए 31 रन जोड़े। टीम इंडिया को पहला झटका तेज गेंदबाज डेविड विली ने दिया।

उन्होंने शिखर धवन की जगह शामिल किए गए ओपनर अजिंक्य रहाणे को एक रन पर बोल्ड कर दिया। कप्तान के रूप में विराट कोहली ने वनडे में एक हजार रन पूरे कर लिए। इसके लिए उन्होंने 20 मैच खेले।

बतातें चले के इंग्लैंड कभी भी भारत में कोई भी सिरीज नहीं जीता है और ये सीरिज़ भी दो के मुकाबले एक से हार गया है ।

www.naqeebnews.com

# england

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *