यूपी में बीजेपी ने जारी की दूसरी लिस्ट, राजनाथ के बेटे-रीता को टिकट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी। इस सूची में भी ‘बाहरी’ लोगों को टिकट मिला है। Second list

Second list

भाजपा की तरफ से इस बार कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी व ब्रजेश पाठक भी टिकट पाने में कामयाब रहे।

पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में रविवार शाम को 155 नामों की सूची जारी कर दी गई।

साहिबाबाद से सुनील शर्मा और नोएडा से पंकज सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

नोएडा से केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को टिकट दिया गया है। अमेठी से संजय सिंह की पत्नी गरिमा को टिकट मिला है, वहीं लखनऊ कैंट से रीता बहुगुणा जोशी को उम्मीवार बनाया गया है।

इलाहाबाद पश्चिम से सिद्धार्थ नाथ सिंह को टिकट दिया गया है। कैराना सीट से सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांगिका सिंह को टिकट मिला है। बता दें, भाजपा ने पहली सूची में 149 उम्मीदवारों के नाम जारी की थी।

कालपी से नरेंद्र जादोन, उरई(सु) से गौरशंकर वर्मा, बबीना से राजीव पारीछा, मउरानीपुर(सु) से बिहारी लाल आर्य, गरौठा से जवाहर राजपूत, ललितपुर से रामरतन कुशवाह, मेहरौनी(सु) से मननू कोरी को टिकट दिया गया है।

केशव प्रसाद मौर्य ने इस मौके पर सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा के राज में विकास बाधित हुआ और गुंडागर्दी कई गुनी रफ्तार से बढ़ी।

छात्रों और युवाओं से किए गए वादे पूरे नहीं किए। रोजगार का कोई मौका नहीं बनाया जा सका और न ही बेरोजगारी भत्ते का वादा पूरा किया गया।

मौर्य ने कहा कि प्रदेश में बहन-बेटियों की सुरक्षा खतरे में रही। लोगों की जमीन पर कब्जा किया गया। कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप है। स्वास्थ्य सेवा बदहाल है। इस मद में तय रकम की 14 फीसदी रकम ही खर्च की जा सकी।

उन्होंने कहा कि जनता अखिलेश यादव के घोषणापत्र के धोखे में आने वाली नहीं है। सपा-कांग्रेस-बसपा तीनों दल भाजपा के खिलाफ हैं।

www.naqeebnews.com

# Second list

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *