एज-फ्रेंडली कंटेंट के साथ एलन मस्क ने बच्चों के लिए विशेष एआई चैटबॉट लॉन्च करने की घोषणा की

एलन मस्क ने बच्चों के लिए एक विशेष एआई चैटबॉट ‘बेबी ग्रोक’ लॉन्च करने की घोषणा की है। मस्क ने सोशल मीडिया वेबसाइट X पर एक पोस्ट के ज़रिए यह जानकारी दी है।

एज-फ्रेंडली कंटेंट के साथ एलन मस्क ने बच्चों के लिए विशेष एआई चैटबॉट लॉन्च करने की घोषणा की

अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि हम बच्चों के लिए ‘बेबी ग्रोक’ नाम से एक अलग चैटबॉट बनाने जा रहे हैं, जो बच्चों के लिए उपयुक्त सामग्री उपलब्ध कराएगा। हालाँकि एलन मस्क ने अपनी पोस्ट में इस नए चैटबॉट के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं दी।

इस नई परियोजना की जानकारी देते हुए मस्क ने बताया कि यह पहला मौका है जब xAI छोटे बच्चों को ध्यान में रखकर कोई एआई टूल पर काम कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में उम्मीद जताई गई है कि इस चैटबॉट का इस्तेमाल आसान होगा, लेकिन इसे उन अभिभावकों और शिक्षकों के लिए फ़िल्टर किया जाएगा जो अपने बच्चों के लिए एक सुरक्षित अनुभव चाहते हैं।

बेबी ग्रोक की विशेषताओं की बात करें तो यह एक ऐसी तकनीक है जो साधारण यूज़र इंटरफेस के साथ बच्चों के लिए सहज है। एज-फ्रेंडली कंटेंट देने के साथ इसमें आपत्तिजनक विषयों को फिल्टर करने की भी सुविधा है। इसका पैरेंटल कंट्रोल फीचर्स माता-पिता चैट हिस्ट्री देख और मॉनिटर करने की अनुमति देता है। शैक्षणिक और इंटरेक्टिव मॉड्यूल्स जो बच्चों को खेल-खेल में सीखने का मौका दें। 

इस टूल से जुडी अन्य जानकारी बच्चों को उनकी उम्र के मुताबिक जवाब देगा और वयस्क या विवादास्पद विषयों से पूरी तरह बचाव करेगा। इसका मकसद है कि बच्चे एक सीमित, सुरक्षित और सीखने लायक डिजिटल वातावरण में संवाद कर सकें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *