2024 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगे डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि वह 2024 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगे। अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन पत्र भी जमा कर दिया है।

2024 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगे डोनाल्ड ट्रंप

नामांकन पत्र जमा किए जाने के वक्त डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप मौजूद नहीं थीं। एक विदेशी न्यूज एजेंसी के अनुसार एक बयान में इवांका ट्रंप ने कहा कि मेरा राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है, मैं अपने पिता से बहुत प्यार करती हूं लेकिन अब मैं अपनी निजी जिंदगी को प्राथमिकता देना चुन रही हूं।

अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा में समर्थकों को संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि आपकी आंखों के सामने आपके देश को बर्बाद किया जा रहा है। इसके जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा पर टिप्पणी की है और कहा है कि ट्रंप ने अमेरिका को विफल कर दिया है।

गौरतलब हो कि रिपब्लिकन पार्टी से ताल्लुक रखने वाले 76 वर्षीय डोनाल्ड ट्रंप 2017 से 2021 तक अमेरिका के राष्ट्रपति थे।

فائل فوٹو

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने अपने पिता के चुनाव अभियान का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया। इवांका ट्रंप का कहना है कि मैं राजनीतिक क्षेत्र से बाहर अपने पिता को हमेशा प्यार और समर्थन करूंगी। उन्होंने कहा कि अमेरिकी लोगों की सेवा करने का अवसर मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *