आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग को दी मात 11 साल के बच्चे ने

अल्बर्ट आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग को मात देने वाला 11 साल का युसूफ शाह ब्रिटिश है और पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। युसूफ ने मेन्सा टेस्ट में एडल्ट्स को पछाड़ सबसे ज्यादा नंबर स्कोर किये हैं।

आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग को दी मात 11 साल के बच्चे ने

ब्रिटेन के रहने वाले 11 बरस के युसूफ शाह ने IQ टेस्ट में 162 अंक प्राप्त किए, जबकि अल्बर्ट आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग का IQ स्तर 160 के आसपास होने का अनुमान है।


यूसुफ शाह के पिता इरफान के मुताबिक यूसुफ ने आईक्यू टेस्ट के लिए अलग से तैयारी नहीं की थी।


अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छठी कक्षा के छात्र युसूफ शाह का कहना है कि स्कूल में हर कोई सोचता है कि वह बहुत स्मार्ट है, लेकिन वह खुद जानना चाहता था कि क्या वास्तव में ऐसा है।

यूसुफ शाह के पिता इरफान के मुताबिक यूसुफ ने आईक्यू टेस्ट के लिए अलग से तैयारी नहीं की थी, बल्कि वह सिर्फ उसी स्कूल के टेस्ट की तैयारी कर रहा था।

उन्होंने कहा कि परीक्षण के लिए यूसुफ शाह को 3 मिनट में 15 प्रश्नों का उत्तर देना था, लेकिन उन्होंने यह नहीं सुना कि ऐसा करने के लिए उनके पास 13 मिनट का समय था, जिसके परिणामस्वरूप यूसुफ ने प्रश्नों का उत्तर देने में अधिक समय लिया। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके बावजूद युसूफ ने परीक्षा में काफी अच्छा प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *