दृश्यम 2 से है भारी कामयाबी की उम्मीदें

अजय देवगन स्टारर दृश्यम 2015 में ब्लॉकबस्टरफिल्म बनी। इस फिल्म का सीक्वल दृश्यम 2 रिलीज होने वाला है। फिल्म का सीक्वल करीब सात सात बाद रिलीज हो रहा है।

दृश्यम 2 से है भारी कामयाबी की उम्मीदें

दृश्यम 2 की रिलीजफिल्म के साथ एकबार फिर सलगांवकर परिवार का केस खुलने वाला है। आइये नज़र डालते हैं कि इस फिल्म का बजट कितना है और ये लगभग कितनी कमाई कर सकती है।

18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही दृश्यम 2 को अच्छी रेटिंग मिली है। इसका ट्रेलर भी खूब सराहा और देखा गया है। एडवांस बुकिंग में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। उम्मीद है कि इस फिल्म के जरिए अजय देवगन तान्हाजी का रिकॉर्ड तोड़ेंगे। कुछ लोग इसके दृश्यम वन से भी अच्छी होने की उम्मीद कर रहे हैं।

दृश्यम 2 तकरीबन 50 करोड़ के बजट में तैयार हुई है। एक्सपर्ट उम्मीद कर रहे हैं कि पहले दिन ये फिल्म तकरीबन 12 से 15 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है। पहला पार्ट कामयाब होने की वजह से इसके दूसरे पार्ट को भी जबदस्त फायदा मिल सकता है।

फिल्म में पिछली पार की उलझी हुई गुत्थी इस बार सुलझाई जाएगी। पिछली बार कहानी जहां से खत्म हुई इस बार वहीँ से शुरू होगी। सात साल केस रीओपन होगा। इस फिल्म की प्रस्तुति फिल्म वायकॉम 18 स्टूडियो द्वारा तथा गुलशन कुमार, टी-सीरीज और पैनोरमा स्टूडियो, भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार द्वारा निर्मित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *