पहाड़ों पर और होगी बर्फ़बारी जिससे उत्तर भारत में बढ़ेगी ठण्ड

देश के पहाड़ी इलाक़ों में बर्फबारी शुरू होने से उत्तर भारत के कई शहरों के तापमान में गिरावट आई है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पारा गिरने के साथ ही न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हलके कोहरे वाली सुबह ने मौसम में सर्दी का आभास बढ़ा दिया।

पहाड़ों पर और होगी बर्फ़बारी जिससे उत्तर भारत में बढ़ेगी ठण्ड

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 17 नवंबर का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में होने वाली बर्फबारी के चलते उत्तर भारत के कई राज्यों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और ठंड बढ़ गई है। इस बीच दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार आया है। साथ ही यहाँ तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश और बिहार में भी सर्दी बढ़ रही है।

जानकारी के मुताबिक़ निम्न दबाव के चलते आंध्र प्रदेश तमिलनाडु और श्रीलंका में भारी बारिश का अनुमान है। देश के दक्षिणी क्षेत्रों जिनमे दक्षिणी कर्नाटक, रायलसीमा, केरल तथा लक्षदीप में भी बारिश की उम्मीद है। जानकाओं का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों पर 19 नवंबर से बर्फबारी बढ़ेगी। जिसके परिणामस्वरूप उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *