धौनी का नया घर टीम इंडिया को आया पसंद, बेटी जीवा के साथ भी की मस्ती

रांची. धौनी का नया घर टीम इंडिया को पसंद आया . भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने टीम इंडिया को अपने नए घर में डिनर दिया। रातू के सिमलिया स्थित धौनी के नए आशियाने को देखकर टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने इसकी खूब प्रशंसा की। कई एकड़ में फैले धौनी के इस फॉर्महाउस में धौनी ने अपने खिलाड़ी मेहमानों के लिए खुले में एक तंबू लगवाया था जिसमें भोजन की व्यवस्था की गई थी।
इस पार्टी में टीम इंडिया के तो पूरे खिलाड़ी थे परंतु सपोर्ट स्टाफ से तीन या चार लोग ही शामिल थे। धौनी की तरफ से भी अरुण पांडे, मिहिर दिवाकर और सीमांत लोहानी के अलावा दो-एक अन्य व्यक्ति ही इसमें शामिल थे। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी। हालांकि धौनी के आशियाने के बाहर गिने-चुने लोग ही उत्सुकतावश जमा थे।
होटल रेडिसन ब्लू परिसर में शुक्रवार की शाम को भारतीय टीम की बस लगने के साथ ही वहां क्रिकेटप्रेमियों की भीड़ लग गई। लोगों को पता चल गया था कि टीम के खिलाड़ी कहीं जा रहे हैं। हालांकि इस दौरान उन्हें यह पता नहीं चल पाया कि सभी धौनी के फॉर्महाउस में डिनर करने जा रहे हैं। पौने सात बजे के करीब टीम इंडिया की बस होटल से रवाना हो गई। धौनी के नए घर के बाहर तो अंधेरा था परंतु अंदर जगमग रोशनी थी। इस दौरान खिलाड़ियों को छोड़कर अन्य किसी व्यक्ति को भी अंदर प्रवेश करने की इजाजत नहीं थी। हालांकि बाहर सन्नाटा था परंतु इस दौरान पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आयी।

 

 

http://www.naqeebnews.com

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *