दिल्ली के शहादरा में मानसरोवर पार्क में पांच लोगों की बेरहमी से हत्या

नई दिल्ली। दिल्ली के शहादरा में मानसरोवर पार्क में पांच लोगों को हत्या कर दी गई है। पांच लोगों में चार महिलाएं और एक पुरुष है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। मारे गए पांच लोगों में एक बुजुर्ग महिला उसकी तीन लड़कियां और एक सिक्यॉरिटी गार्ड है।
खबरों की मानें तो हत्या के पीछे की वजह संपत्ति को लेकर विवाद बतया जा रहा है। बताया जा रहा है पांचों की हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है। लेकिन हत्या के पीछे की असली वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मौके पर घटना की छानबीन कर रही है।
मृतकों की पहचान उर्मिला जिंदल (78), संगीता गुप्ता(52) नूपुर जिंदल (48), अंजली जिंदल(45) और गार्ड राकेश के रूप में हुई है। उर्मिला के पति बृजभूषण की मौत हो चुकी है।

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *