बहराइच में बड़ा हादसा, सरयू में नाव पलटने से 6 की मौत, कई गायब

बहराइच, बहराइच में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। यहां सरयू नदी में नाव पलटने से छह लोगो की डूबकर मौत हो गई। यूपी के बहराइच घटना सुबह चार बजे की बताई जा रही है। ये लोग नाव से कोतवाली देहात क्षेत्र में शनिवार को सरयू नदी के किनारे लगे मेला देखने जा रहे थे। नदी से अब तक 6 लाशें निकाली जा चुकी हैं। बाकी लोगों की तलाश जारी है। मरने वालों में दो बच्चे और तीन गांवों के लोग शामिल है।
जानकारी के मुताबिक यूपी के बहराइच में  नदी में 12 से अधिक लोगों के डूबने की आशंका है। वहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे, इसी वजह से यह हादसा हो गया। इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जो लोग लापता हैं, उनके रिश्तेदार बहुत परेशान हैं। फिलहाल जो लोग गायब हैं उनकी खोजने में प्रशासन जुट गया है। ये लोग नाव से कोतवाली देहात क्षेत्र में शनिवार को सरयू नदी के किनारे लगे मेला देखने जा रहे थे। 12 से अधिक लोगों के डूबने की आशंका है

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *