प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन आमंत्रित करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इस पुरस्कार के लिए पहली अप्रैल 2026 से आरंभ आवेदन लिए जा रहे हैं। इन आवेदन को जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा मांगी गई सभी प्रविष्टियां https://awards.gov.in पर जमा की जा सकती है। योग्यता की बात करें तो 31 जुलाई 2026 तक 5 से 18 वर्ष की आयु के भारतीय नागरिक और अभी भारत में रह रहे बच्चे इसमें हिस्सा ले सकते हैं।

पुरस्कार के लिए स्व-नामांकन के साथ तीसरे-पक्ष की अनुशंसाएं भी स्वीकार्य हैं। आवेदकों को व्यक्तिगत विवरण और पुरस्कार की श्रेणी भरनी होगी। साथ ही हाल में खिंचा फोटो और सहायक दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे।

इसके अलावा आवेदन में आवेदक की उपलब्धि के साथ उसके प्रभावकारी परिणाम का एक संक्षिप्त विवरण देना होगा। इसकी अधिकतम एक हज़ार शब्द है।

बताते चलें कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के तहत असाधारण उपलब्धियों के लिए बच्चों को छह क्षेत्रों में सम्मानित किया जाता है। इसमें नामांकन की श्रेणियां इस प्रकार हैं-

वीरता: ऐसे बच्चे जिन्होंने दूसरों का जीवन बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाली या असाधारण साहस का प्रदर्शन किया।

खेल: राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं में पुरस्कार हासिल करने वाले बच्चे।

सामाजिक सेवा: वे बच्चे जिन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सुधार, पर्यावरण संरक्षण, वंचितों की सहायता और राष्ट्रीय हितों के कार्यों की पहल की।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी: बच्चों द्वारा किए गए नवाचार, अनुसंधान या किसी नए उत्पाद, या विचार का प्रारंभिक नमूना या प्रारूप प्रस्तुत करने वाले बच्चे।

कला एवं संस्कृति: संगीत, चित्रकला, लेखन व प्रदर्शन में उत्कृष्ट प्रतिभा वाले ऐसे बच्चे जिन्होंने इन क्षेत्रों में असाधारण प्रदर्शन किया है।

पर्यावरण: सतत प्रथाएं, जागरूकता अभियान या पर्यावरण संरक्षण नवाचार
कला एवं संस्कृति: संगीत, नृत्य, लेखन, चित्रकला, प्रदर्शन कला या अन्य कलाओं में उत्कृष्ट और असाधारण प्रतिभा प्रदर्शित करने वाले बच्चे।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा स्कूलों, संस्थानों, अभिभावकों, मार्गदर्शकों और आम लोगो से ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों की पहचान करने और उन्हें नामांकित करने का आग्रह किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *