चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा बनीं विश्व सुंदरी

चेक रिपब्लिक की 24 वर्षीय क्रिस्टीना पिश्कोवा ने अपनी सुंदरता और हाज़िरजवाबी के बल पर मिस वर्ल्ड 2024 के ताज पर कब्ज़ा जमा लिया है। प्रतियोगिता में पहली रनरअप लेबनान की यस्मिना जयटून रहीं। भारत की प्रतिभागी सिनी शेट्टी सातवें स्थान पर रहीं।

चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा बनीं विश्व सुंदरी

भारत के शहर मुंबई ने 28 बरस बाद 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी की। इससे पहले भारत 1996 बेंगलुरु इस प्रतियोगिता की मेज़बानी कर चुका है।

क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा ने इस प्रतियोगिता में 112 देशों की सुंदरियों को पीछे छोड़ते हुए यह खिताब अपने नाम किया।पोलैंड की कैरोलिना बिलावस्का ने उन्हें मिस वर्ल्ड 2024 को ताज पहनाया। कैरोलिना वर्ष 2022 की विश्व सुंदरी रह चुकी हैं।

यह मिस वर्ल्ड ख़िताब हासिल करने के बाद मीडिया से बात करते हुए पिस्ज़कोवा ने कहा कि वह बहुत उत्साहित हैं। अपने बयान में उन्होंने आगे कहा कि मिस वर्ल्ड मंच उन मुद्दों के लिए बोलने की क्षमता देता है जिन्हें हम अहम मानते हैं। उन्होंने आगे कहा कि जहां तक हो सकेगा वह अधिक से अधिक बच्चों की मदद करेंगी।

बताते चलें कि, नवंबर 2023 में अल सल्वाडोर में आयोजित मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता 2023 में निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस विजेता चुनी गई थीं। दरअसल इस प्रतियोगिता का आयोजन मई 2023 में संयुक्त अरब अमीरात में होना था। किन्ही कारणों से ये आयोजन टालना पड़ा था। जानकारी के मुताबिक़ अब 2025 में 72वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *