देश में बेकाबू हुआ कोरोना, एक दिन में सामने आए 10 हजार नए मामले

देश में फिर से तेजी से बढ़ने बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

देश में बेकाबू हुआ कोरोना, एक दिन में सामने आए 10 हजार नए मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि एक दिन में कोरोना वायरस के 30 प्रतिशत मामले बढ़े हैं। देश में आज रिपोर्ट किए गए मामलों की संख्या 10 हजार 158 है, जबकि कल 7 हजार 830 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए थे।

 

बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने मॉकड्रिल भी शुरू कर दिया है। मौजूदा स्थिति से निपटने के लिए आम नागरिकों को दिशा निर्देश दिए गए हैं और प्रशासन पूरी तरह हालात पर निगाह रखे हुए है।

भारत में सक्रिय कोविड-19 मामलों की संख्या 44.2 मिलियन को पार कर गई है, जबकि सकारात्मक मामलों की दैनिक दर 4.42% दर्ज की गई है।

आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि देश में कोविड बढ़ रहा है और अगले 10-12 दिनों तक संक्रमण के मामले बढ़ेंगे, लेकिन उसके बाद संक्रमण कम हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *