नीलामी में सबसे महंगी नंबर प्लेट ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

दुबई: संयुक्त अरब अमीरात में हुई एक चैरिटी नीलामी ने दुनिया की सबसे महंगी नंबर प्लेट ने बिक्री का रिकॉर्ड बनाया। दुबई में आयोजित इस नीलामी में दुर्लभ और लाइसेंस प्लेट और फोन नंबर की नीलामी की गई। नीलामी से मिलने वाली इस रक़म को फ़ूड डिस्ट्रीब्यूशन कैम्पेन में लगाया जायेगा।

नीलामी में सबसे महंगी नंबर प्लेट ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

नीलामी में ‘P7’ लाइसेंस वाली प्लेट 14 करोड़ 97 लाख 5 हज़ार 356 डॉलर में बिकी। नीलामी की इस कीमत ने अबतक की सबसे महंगी कार लाइसेंस प्लेट का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले 2008 में अबू धाबी में आयोजित एक नीलामी में, लाइसेंस प्लेट ‘1’ की नीलामी 14 करोड़ 20 लाख डॉलर लगाई गई थी।

इस बार की नीलामी में सबसे कामयाब बोली टेलीग्राम ऐप के संस्थापक पावेल वैलेरी विच ने लगाई थी। नीलाम की जाने वाली अन्य प्लेटों में ‘AA19’, ‘071’ और ‘Q22222’ शामिल हैं। नीलामी के ज़रिये प्राप्त होने वाली इस राशि को फ़ूड डिस्ट्रीब्यूशन कैम्पेन में लगाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *