युवाओ को राइट टू जॉब का अधिकार दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी देशभर में अभियान चलाएगी

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी के चिंतन शिविर का आज उदयपुर में दूसरा दिन है। इस शिविर के दूसरे दिन आंतरिक चर्चाओं का दौर जारी रहेगा जिसमे पी. चिदम्बरम, भूपेन्द्र सिंह हुड्डा और सलमान खुर्शीद कई मसलों पर जानकारी देंगे। कांग्रेस चिंतन शिविर कर पार्टी को मजबूत करने के बदलाव को लेकर मंथन कर रही है।

युवाओ को राइट टू जॉब का अधिकार दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी देशभर में अभियान चलाएगी

कांग्रेस की आगे के रोड मैप के बारे में जानकारी देने के साथ आर्थिक मामलों पर पी चिदंबरम, किसानों के मुद्दे पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सामाजिक न्याय को लेकर सलमान खुर्शीद अलग अलग प्रेस वार्ता करेंगे। शिविर के पहले दिन कांग्रेस ने युवाओं, उनकी नौकरी का हक दिलाने और एक परिवार एक टिकट की बात की।

हर पार्टी समिति में ब्लॉक स्तर से लेकर सीडब्ल्यूसी तक 50 से कम उम्र के नेताओं के लिए 50 फीसदी प्रतिनिधित्व होगा। वहीं नेताओं ने इस बात का भी जिक्र किया कि, कांग्रेस सरकार ने देश को राइट टू एजुकेशन, राइट टू फूड और राइट इंफॉर्मेशन दिया, ऐसे में अब युवाओ को राइट टू जॉब का अधिकार दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी देशभर में अभियान चलने के साथ केंद्र सरकार पर दबाव बनाएगी।

कांग्रेस द्वारा इससे पहले एक परिवार-एक टिकट प्रस्ताव पर भी गंभीर मंथन किया गया और इस प्रस्ताव पर सभी कांग्रेस नेता सहमत दिखे। इस प्रस्ताव के तहत अगर कोई दूसरा सदस्य चुनाव लड़ने के लिए टिकट चाहता है तो उसे पार्टी संगठन में कम से कम पांच साल काम करना चाहिए। कांग्रेस चिंतन शिविर में 400 से अधिक वरिष्ठ नेताओं ने अलग अलग ग्रुप बना पार्टी के अंदरूनी मसलों से लेकर देश की आर्थिक स्थिति से लेकर सामाजिक मुद्दों पर मंथन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *