संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद नहीं रहे

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का 13 मई को निधन हो गया। इस बात की जानकारी राष्ट्रपति मामलों के मंत्रालय की ओर से दी गई है।

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद नहीं रहे

3 नवंबर 2004 से संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक के रूप में उन्होंने अपनी ज़िम्मेदारी संभाली। ये ज़िम्मेदारी उन्हें अपने पिता, स्वर्गीय महामहिम शेख जायद बिन सुल्तान अल नाहयान से विरासत में मिली थी। उनके पिता ने 1971 में संघ के बाद से यूएई के पहले राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। उनके पिता का निधन 2 नवंबर 2004 को को हुआ और तबतक उन्होंने अपना कार्यकाल जारी रखा।

यूएई के दूसरे राष्ट्रपति और अबू धाबी अमीरात के 16वें शासक बने शेष खलीफा का जन्म 1948 में हुआ था। वह शेख जायद के सबसे बड़े बेटे थे। संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति बनने के बाद शेख खलीफा ने संघीय सरकार और अबू धाबी की सरकार दोनों के एक बड़े पुनर्गठन की अध्यक्षता की. उनके शासनकाल में, संयुक्त अरब अमीरात ने त्वरित विकास किया।

शेख खलीफा ने तेल और गैस क्षेत्र के साथ उनस्ट्रीम उद्योगों के विकास को आगे बढ़ाया जिससे देश के आर्थिक विविधीकरण में सफलतापूर्वक योगदान मिला। उन्होंने उत्तरी अमीरात की जरूरतों का अध्ययन करने के लिए पूरे संयुक्त अरब अमीरात में व्यापक दौरे किए। इसके अलावा उन्होंने आवास, शिक्षा और सामाजिक सेवाओं से संबंधित कई परियोजनाओं के निर्माण के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *