दलितों की पिटाई के विरोध में राज बब्‍बर के नेतृत्‍व में कांग्रेस ने दिया धरना

लखनऊ। कांग्रेस ने गुजरात में दलितों की पिटाई के विरोध में गुरुवार को 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा (जीपीओ पार्क) पर प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के नेतृत्व में मौन धरना दिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने गांधी जी के चरणों में बैठकर भाजपा को सदबुद्धि देने की प्रार्थना की।

raj babbar

इस मौके पर राज बब्बर ने कहा कि भाजपा की दलित विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस गांधीवादी तरीके से लड़ेगी। उन्‍होंने कहा कि गांधी जी का नाम लेकर स्वच्छता अभियान चलाने वाले दलितों का सफाया करने में जुटे हैं। धरने में विधायक आराधना मिश्रा, एमएलसी दीपक सिंह व पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

 

वहीं इस मामले में पार्टी की सभी जिला व शहर इकाइयों ने भी जिला मुख्यालयों पर स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं के सामने मौन धरना दिया। धक्‍कामुक्‍की से परेशान रहे : राज बब्‍बर ने इस मौके पर महात्‍मा गांधी की प्रतिमा पर माल्‍यार्पण भी किया। हालांकि कार्यकर्ताओं की धक्‍कामुक्‍की से वह काफी असहज और परेशान रहे। इस दौरान एक महिला गिर भी गई, जिसे राज बब्‍बर ने उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *