ओलंपियन शाहिद को अंतिम विदाई देने उमड़ी काशी

वाराणसी। अोलंपियन अौर पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद को अंतिम विदाई देने गुरुवार की सुबह हुजूम उमड़ा।

mohammad shahid

राष्ट्रीय अौर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के अलावा देश भर से पहुंचे लोगों ने शाहिद को श्रद्धांजलि दी। तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर के साथ निकली शव यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए।

मोहम्मद शाहिद को श्रद्धांजलि देने के लिए सुबह से ही उनके खजुरी स्थित आवास पर लोगों का जमावड़ा लग गया। मेदांता अस्पताल में बुधवार की सुबह शाहिद ने अंतिम सांस ली थी। उनका पार्थिव शरीर देर शाम गुड़गांव से बनारस लाया गया था। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे निकली शव में बड़ी संख्या में खिलाड़ी और शहर के लोग शामिल हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *