उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना आज विधानसभा में राज्य का बजट पेश करेंगे। अनुमान है कि वर्ष 2023-24 के बजट में आगामी वर्ष होने वाले लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखा जायेगा।
अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार यह बजट तकरीबन 7 लाख करोड़ रुपये का हो सकता है। बीते वर्ष ये आंकड़ा 6.48 लाख करोड़ रुपये था। इसमें 33,769 करोड़ रुपये का पूरक बजट भी सम्मिलित है।
उत्तर प्रदेश में आज बजट का दिन. ज़्यादा जानकारी दे रहे हैं @iSamarthS #ATVideo #UPBudgetSession #upbudget2023 pic.twitter.com/gyNhFrphEo
— AajTak (@aajtak) February 22, 2023
वित्तीय जानकारों के अनुसार बजट का विस्तार शिक्षा, स्वास्थ्य, एमएसएमई, कृषि के क्षेत्र में किये जाने की उम्मीद है। बजट में प्रदेश में बनने वाले एक्सप्रेसवे के लिए बड़ी रकम का ऐलान होने की उम्मीद है। साथ ही कानपुर में बन रहे पनकी और अलीगढ़ में हरदुआगंज पावर प्रॉजेक्ट के लिए भी धन की व्यवस्था की व्यवस्था इस बजट में किये जाने की संभावना है।
युवा आगे बढ़े, किसानों को और ज्यादा मजबूती देने और महिलाओं को पूरी तरह सम्मान मिले इसके लिए योगी सरकार का दूसरा बजट आ रहा है। हमारा जोर विशेष रूप से इंफ्रास्ट्रक्चर पर रहेगा: यूपी बजट 2023 पर उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, लखनऊ pic.twitter.com/TDlOAH2bhf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2023
अनुमान है कि यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में सरकार को करीब 33.50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। अनुमान है कि समिट में साइन हुए एमओयू का लाभ भी इस बजट में शामिल किया जा सकेगा। इससे प्राप्त राशि का आवंटन बजट में उद्योगों को मिलने वाली सब्सिडी में किया जा सकता है।