विराट कोहली और रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया देगा स्पेशल फेयरवेल

अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी हैं।

विराट कोहली और रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया देगा स्पेशल फेयरवेल

19 अक्टूबर को इन दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मुकाबला होगा। पर्थ के पर्थ स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला भारतीय समया के अनुसार सुबह 9 बजे से खेला जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग ने जानकारी दी है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए ऑस्ट्रेलिया स्पेशल फेयरवेल की योजना बना रहीं हैं। टॉड ग्रीनबर्ग के अनुसार, मुमकिन है कि ये जोड़ी आखिरी बार ऑस्ट्रेलियाई धरती पर खेलते हुए नजर आएं।

टॉड ग्रीनबर्ग ने आगे कहा कि ये आखिरी बार हो सकता है जब हम विराट कोहली या रोहित शर्मा को ऑस्टेर्लिअ में खेलते हुए देखें। शायद ऐसा न हो लेकिन अगर ऐसा होता है तो हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम इन दोनों खिलाड़ियों को शानदार विदाई दें और इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके द्वारा किए गए अविश्वसनीय योगदान को दर्शाएं।

भारतीय क्रिकेट टीम के दो दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने इस बीच टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। दोनों ही खिलाडी पिछले साल हुए वर्ल्ड कप के बाद टी20 क्रिकेट को अलविदा कह चुके थे। अब दोनों बल्लेबाज वनडे इंटरनेशनल खेलते नजर आएंगे।

इस बीच कुछ ऐसी ख़बरें भी सामने आई है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के बाद वनडे क्रिकेट से भी संन्यास ले सकते है।

हालाँकि इन दोनों खिलाड़ियों ने अभी तक आधिकारिक तौर पर अपने संन्यास का ऐलान नहीं किया है, फिर भी याद दिला दें कि साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप तक रोहित शर्मा 40 वर्ष की उम्र पार कर चुके होंगे जबकि विराट कोहली की उम्र 38 साल से अधिक हो जाएगी। जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों के लिए फिट रहना और अच्छी फॉर्म बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *