नवजोत सिंह सिद्धू की हुई कपिल शर्मा के शो में वापसी

कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में अब नवजोत सिंह सिद्धधू की वापसी होने वाली है। अभी तक जो कपिल शर्मा लोगों को हंसाने के लिए टीवी पर धमाल मचा रहे थे वह अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपने जलवे दिखा रहे हैं।

नवजोत सिंह सिद्धू की हुई कपिल शर्मा के शो में वापसी

कपिल शर्मा का द ग्रेट इंडियन कपिल शो ओटीटी पर आ चुका है। उनके शो के दो सीजन बड़े ही शानदार साबित हुए हैं। फिलहाल उनका तीसरा सीजन आने वाला है और इस सीजन में कुछ ख़ास है।

इस शो में अर्चना पूरन सिंह अब नवजोत सिंह सिद्धू के साथ के साथ नज़र आएंगी। नेटफ्लिक्स ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए खबर दी है कि नवजोत सिंह सिद्धू अर्चना के साथ बैठेंगे। इस खबर से जाह्न अर्चना को हैरान बताया जा रहा है वहीँ सिद्धू की वापसी को भी जगज़ाहिर किया गया है।

नेटफ्लिक्स द्वारा शेयर प्रोमो में लिखा है- ‘एक कुर्सी पाजी के लिए प्लीज, हर फनीवार बढ़ेगा हमारा परिवार, जिसमें नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह की वापसी होगी। उन्हें द ग्रेट इंडियन कपिल शो के नए सीजन में देखें, 21 जून से रात 8 बजे सिर्फ़ नेटफ्लिक्स पर।’

कपिल शर्मा प्रोमो में अर्चना पूरन सिंह की आंखों पर पट्टी बांधकर लाते हैं औरबताते हैं कि ‘दो सीजन बैक टू बैक हिट दिए हैं नेटफ्लिक्स आपको सरप्राइज दे रहा है। अर्चना सवाल करती हैं कि घर दे रहे हैं, कार दे रहे हैं या शेयर्स दे रहे हैं? इसके बाद कपिल उनकी पट्टी खोलते हैं और उन्हें सामने नवजोत सिंह सिद्धू नजर आते हैं। सिद्धू को देखकर अर्चना पूरन सिंह चौंक जाती हैं।’

इन फोटोज़ में सलमान खान भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा सुनील ग्रोवर और कृष्णा अभिषेक भी इनमे शामिल हैं। दोनों सलमान और शाहरुख के अवतार में हैं और काफी पॉपुलर है।

खबर है कि शो के पहले एपिसोड की शुरुआत सलमान खान के साथ होगी। दूसरे एपिसोड में ‘मेट्रो… इन दिनों’ की कास्ट नजर आ सकती है।

ये शो 21 जून को रात 8 बजे से स्ट्रीम होगा। इस प्रोमो पर फैंस ने भी अपनी ख़ुशी ज़ाहिर की है। दर्शकों द्वारा इस फैसले को पसंद किये जाने वाले मैसेज की भरमार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *