आधार कार्ड सम्बन्धी वायरल मैसेज को UIDAI ने बताया फेक

सरकार ने आधार कार्ड की जिरॉक्स कॉपी साझा करने के मामले में एहतियात बरतने वाले मैसेज पर से पर्दा उठाया है। इस सम्बन्ध में UIDAI ने एक फेक वायरल मैसेज का खुलासा किया है। इस वाइरल मैसेज में आधार कार्ड की कॉपी किसी से शेयर न किये जाने की चेतावनी दी गई थी।

आधार कार्ड सम्बन्धी वायरल मैसेज को UIDAI ने बताया फेक

यूआईडीएआई (भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण) ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक फर्जी मैसेज का बीते दिन पर्दाफाश किया है। इस मैसेज के माध्यम से जानकारी दी गई है कि सरकार ने कार्डधारकों को आधार कार्ड की जिरॉक्स कॉपी किसी के साथ साझा नहीं करने की चेतावनी दी है।

अंग्रेजी में वायरल इस फेक मैसेज में आधारकार्ड के दुरूपयोग से बचने के लिए इस एहतियाती क़दम को उठाने की बात कही गई है। मैसेज द्वारा सलाह दी गई कि वे अपने आधार की फोटोकॉपी किसी भी संगठन के साथ साझा न करें क्योंकि उनका दुरुपयोग किया जा सकता है। संदेश में आगे कहा गया है कि सरकार ने उपयोगकर्ताओं को समस्याओं से बचने के लिए मास्क वाले आधार कार्ड का उपयोग करने के लिए भी कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *