दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आलिया और रणबीर बने बेहतरीन अदाकार

दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का और आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस का पुरस्कार मिला। खास बात ये है कि रणबीर कपूर को ब्रह्मास्त्र के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला।

दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आलिया और रणबीर बने बेहतरीन अदाकार

दिग्गज अदाकार अनुपम खेर ने साल के सबसे वर्सेटाइल एक्टर का खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम में रणबीर कपूर शरीक नहीं हो सके। वह अपनी फिल्म के चलते शूटिंग पर हैं। आलिया के इस कार्यक्रम में मौजूद होने पर मेजबान श्रेयस तलपड़े और रोनित रॉय ने अवार्ड लेने की गुज़ारिश की जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अभिनेता-फिल्म निर्माता ऋषभ शेट्टी को उनकी कन्नड़ फिल्म कांतारा के लिए मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्टर का अवार्ड दिया गया। अपनी फिल्म भेड़िया के लिए वरुण धवन ने को क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला।

फिल्म इंडस्ट्री में बेहतरीन योगदान के लिए एक्ट्रेस रेखा को सम्मानित किया गया। हरिहरन ने ‘संगीत इंडस्ट्री में बेहतर योगदान’ के लिए एक पुरस्कार जीता।

टेलीविज़न सीरिज की बात करें तो यहां रूपाली गांगुली-स्टारर अनुपमा ने टेलीविज़न सीरीज़ ऑफ़ द ईयर का अवार्ड जीता। टेलीविज़न सीरीज़ में फना के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए ज़ैन इमाम को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *