पंचायत सीजन 4 की रिलीज़ पर मेकर्स ट्विस्ट और दर्शकों का वोट

जितेंद्र कुमार अभिनीत लोकप्रिय सीरीज पंचायत के सीजन 4 को लेकर मेकर्स ने बड़ी जानकारी दी है। पहले इसके लिए 2 जुलाई अनाउंस गई थी लेकिन अब रिलीज डेट में ट्विस्ट डालते हुए मेकर्स ने इसका फैसला दर्शकों के ऊपर छोड़ दिया है।

पंचायत सीजन 4 की रिलीज़ पर मेकर्स ट्विस्ट और दर्शकों का वोट

हाल ही में एक वीडियो शेयर करते हुए मेकर्स ने यह जनरी दी है। एक्टर जितेंद्र कुमार के मुताबिक़, पंचायत सीजन 4 अनाउंस की गई डेट 2 जुलाई से पहले भी आ सकता है अगर दर्शक चाहें तो।

जितेंद्र कुमार स्टारर पंचायत 2 जुलाई को रिलीज होने वाली थी। इस बीच खबर है कि मेकर्स ने दशाओं के बीच एक ट्विस्ट के ज़रिये इस शो के चौथे सीजन की रिलीज़ से जुड़ी खास जानकारी साझा की है।

दरअसल मेकर्स ने दर्शकों से वोट मांगकर एक मजेदार ट्विस्ट का माहौल बना दिया है। दशाओं को जवाब देना होगा कि वे नया सीजन कब देखना चाहेंगे। ऐसे में प्राइम वीडियो और टीवीएफ की वेब सीरीज पंचायत को लेकर उम्मीद है कि ये समय से पहले आ सकती है।

मेकर्स द्वारा रिलीज किए गए प्रमोशनल वीडियो में प्रधान जी यानी रघुबीर यादव, रिंकी (संविका) और विकास (चंदन रॉय) मंजू देवी और क्रांति देवी के बीच आने वाले चुनाव के लिए रणनीति बनाते हुए नज़र आ रहे हैं। रिंकी प्रचार अभियान के लिए एक एक थीम सॉन्ग का आइडिया देती है। इसके बाद एक म्यूजिकल बैटल होता है। जिसमें बेहतर सड़कों से लेकर साइकिलों के लिए एयरबैग और बेहतर बिजली तक सब कुछ जनता को देने के वादे शामिल है।

 

इस बीच मंजू देवी और क्रांति देवी दर्शकों का ध्यान पाने के लिए एक मजेदार हरकत करती हैं। दोनों दर्शकों से उन्हें वोट देने की रिक्वेस्ट करती हैं – गांव का चुनाव जीतने के लिए नहीं- बल्कि पंचायत सीजन 4 की रिलीज की तारीख तय करने के लिए।

वीडियो में मंजू देवी वादा करती हैं कि अगर वे जीतती हैं तो सिरीज जल्दी ही रिलीज की जाएगी जबकि क्रांति देवी ने वादा किया है कि अगर वे जीतती हैं तो वे इसे मंजूदेवी से भी पहले लेकर आएंगी।

तभी जितेंद्र कुमार आकर कहते हैं कि अब ये आपके ऊपर है अगर आप पंचायत सीजन 4, 2 जुलाई से पहले देखना चाहते हैं तो वोट करें पंचायतवोटिंग डॉट कॉम पर।

अब गेंद दर्शकों के पाले में है। वह कब ये सिरीज देखना चाहेंगे ये उन्हें तय करना है। चंदन कुमार द्वारा निर्मित और दीपक कुमार मिश्रा द्वारा निर्देशित पंचायत में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, संविका और अन्य कलाकार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *