धमाकों से दहला असम, उल्फा उग्रवादियों का हाथ होने की आशंका

कोलकाता : गणतंत्र दिवस के दिन सुबह ऊपरी असम और नगालैंड सीमा पर करीब आधा दर्जन धमाकों से पूरा असम दहल गया है। Blast

Blast

हालांकि इनमें फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।  इनमें उल्फा उग्रवादियों के हाथ होने की अाशंका है।

ऊपरी असम के चरायदेवो में दो जगहों पर और पानिजान में एक पेट्रोल पंप पर धमाका हुआ है।

उल्फा ने बुधवार को चेतावनी दी थी कि वह गणतंत्र दिवस के दिन राज्य में धमाके करेगा।

डिब्रूगढ़ के जालाननगर टी गार्डेन में भी एक धमका हुआ है।

बताया जाता है कि असम-नगालैंड सीमा पर रात भर गोलीबारी की आवाज सुनी गई है। इसके अलावा दो बम धमाके नाजिरा इलाके की बिहुबोर में हुए हैं।

ये सभी धमाके कम तीव्रता के थे, इसलिए इनमें कोई हताहत नहीं हुआ है। असम में दो स्थानों पर बम धमाके हुए हैं। गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमलों के मद्देनजर पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था काफी चुस्त है।  खुफिया एजेंसियों ने पहले ही गणतंत्र दिवस के दिन आतंकी हमलों की आशंका जताई थी।

www.naqeebnews.com

# Blast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *