सीरिया समेत सात मुस्लिम देशों के लोगों को अमेरिका शरण नहीं देगा

वाशिंगटनचुनाव प्रचार के समय से ही मुस्लिमों और शरणार्थियों के खिलाफ बयान देने वाले डोनाल्ड ट्रम्प ने राष्ट्रपति बनते ही अपना रुख साफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब अमेरिका किसी को अासानी से शरण नहीं देगा। ट्रम्प ने इससे जुड़े शरणार्थी कानून को कड़ा करने वाले प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर दिए। America

America

इसमें सात मुस्लिम देशों सीरिया, यमन, इराक, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान के लोगों को शरण देने पर अस्थायी बैन लगाने का प्रावधान है।

शुरू में यह बैन 120 दिनों के लिए होगा। शरणार्थियों का वीसा रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

ट्रम्प पद संभालने के छह दिन के भीतर 15 कानून बदल चुके हैं या बदलने वाले हैं।

इनमें ओबामाकेयर पर रोक शामिल है। उन्होंने मैक्सिकाे सीमा पर 3100 किमी दीवार बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।

इसके अलावा टीपीपी (ट्रांस-पैसिफिक पार्टनरशिप ट्रेड डील) खत्म करने को कहा गया है। जबकि, नाफ्टा (नॉर्थ अमेरिकन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट) में भी बदलाव किया जाएगा। डकोटा गैस पाइपलाइन का काम जारी रहेगा, जिसका लोग विरोध कर रहे थे।

भारतवंशी निक्की हेली यूएन में अमेरिका की नई राजदूत होंगी। सीनेट ने बुधवार को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी। केवल चार सीनेटरों ने विराेध किया। वे अभी तक द. कैरोलाइना की गवर्नर थीं।

ट्रम्प प्रशासन ने केंद्रीय एजेंसियों से नई भर्तियों पर रोक लगाने को कहा है। सेना को इससे छूट दी गई है। अमेरिका में बनने वाले उत्पादों पर टैक्स घटाया जाएगा।
अमेरिका के रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस अपनी पहली विदेश यात्रा में जापान और दक्षिण कोरिया जाएंगे। यह यात्रा चीन को यह संदेश देने के लिए है कि अमेरिका दक्षिण चीन सागर समेत अन्य विवादित मसलों पर दखल देता रहेगा।
सीरिया की 7 साल की बाना ने लेटर लिखा है, ‘आपको (ट्रम्प) सीरिया के बच्चों के लिए कुछ करना चाहिए। वे भी आपके बच्चों जैसे हैं। उन्हें भी शांति से जीने का हक है।’

ट्रम्प के साथ दाईं ओर चल रहा सीक्रेट एजेंट इसी पोजीशन में 3 किलोमीटर चला। ट्रम्प की सिक्योरिटी भी इन दिनों चर्चा में है।

उनका प|ी मेलानिया और बॉडीगॉर्ड के साथ का फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें अमेरिकी सीक्रेट सर्विस एजेंट ट्रम्प परिवार के साथ-साथ हैं। वे लोगों की ओर हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे हैं।

पर एक एजेंट के बाहर दिख रहे दोनों हाथ नकली लग रहे हैं।

लोगों ने कमेंट किया कि इस एजेंट के असली हाथ कोट के भीतर हैं, जिनमें उसने एफएन-पी90 गन पकड़ रखी थी। इस गन से एक साथ 50 गोली चलाई जा सकती है। वह ट्रम्प के साथ तीन किलोमीटर तक एक ही पोजीशन पर चलता रहा।

ट्रम्प ने मंगलवार रात पीएम मोदी से बात की। कहा, ‘भारत हमारा सच्चा दोस्त और पार्टनर है। दोनों देश आतंकवाद से मिलकर लड़ेंगे।’ इस दौरान मोदी ने ट्रम्प को भारत आने का न्योता दिया। ट्रंप ने भी मोदी को आमंत्रित किया।

www.naqeebnews.com

# Acmeria

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *