राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पिछले नौ दिन से ब्रेक पर थी और आज मंगलवार से ये यात्रा शुरू हुई। यात्रा अब उत्तर प्रदेश से होकर गुज़रेगी। प्रदेश इकाई को यात्रा सफल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश में भी सहयोग की बात कही गई है। इसके लिए कांग्रेस आलाकमान ने उत्तर प्रदेश की सीमा प्रदेश कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं को जाने के निर्देश दिए हैं। यात्रा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब का सफर करते हुए जम्मू कश्मीर पहुंचेगी।
भारत जोड़ो यात्रा आज रिंग रोड हनुमान मंदिर से शुरू होने के बाद लोनी बॉर्डर से उत्तर प्रदेश में दाखिल तीन किलोमीटर का सफर करेगी और उसके बाद विश्राम होगा। कांग्रेस आलाकमान द्वारा प्रदेश इकाई को दिल्ली के 10 किलोमीटर रास्ते के साथ-साथ उत्तर प्रदेश स्थित विश्राम स्थल तक भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
भारत जोड़ो यात्रा कल उत्तर प्रदेश पहुंचेंगी #BharatJodoYatraInUP pic.twitter.com/xiprSqYPkY
— Lutyens Media (@LutyensMediaIN) January 2, 2023
इस बार यात्रा के मार्ग को प्रदेश कांग्रेस ने तीन हिस्सों में बांटा है। पूर्वी दिल्ली क्षेत्र के दोनों संसदीय क्षेत्रों के पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को यात्रा शुरू होने वाले स्थान पर बुलाने के बजाये उनको पूर्वी दिल्ली में यात्रा के मार्ग पर यात्रा के साथ चलने के निर्देश दिए गए है। पूर्वी दिल्ली इलाके के करीब नौ किलोमीटर मार्ग को उनके बीच दो हिस्सों में विभाजित किया गया है। यात्रा का तीसरा हिस्सा हनुमान मंदिर से चलकर लोहे के पुल तक है। नई दिल्ली, चांदनी चौक, उत्तर पश्चिम दिल्ली, पश्चिम दिल्ली और दक्षिण दिल्ली संसदीय क्षेत्र के नेताओं व कार्यकर्ताओं को यात्रा आरंभ होने वाले स्थल पर आने का आदेश है। यह उत्तर प्रदेश स्थित विश्राम स्थल तक यात्रा के साथ सफर करेंगे।
यात्रा के स्वागत के लिए रूट पर पोस्टर, बैनर और होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। दूसरे प्रदेशों और शहरों से यात्रियों के दिल्ली पहुंचने का सिलसिला जारी है। यात्रा में रुकावट से बचने के लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। ये यात्रा दिल्ली में करीब 10 किलोमीटर के दायरे से गुजरेगी। यात्रा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब का सफर करते हुए जम्मू कश्मीर पहुंचेगी।