बॉक्स ऑफिस पर साल के पहले दिन रहा अवतार 2 का जलवा

वीकएंड और नए साल के आगाज पर बॉक्स ऑफिस पर भी हलचल देखने को मिली। साल के पहले दिन ‘सर्कस’ और ‘दृश्यम 2’ के आगे बाज़ी मारती नज़र आई ‘अवतार 2’।

बॉक्स ऑफिस पर साल के पहले दिन रहा अवतार 2 का जलवा

जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवतार 2’ ने साल के पहले दिन जलवा दिखाया। रिलीज के बाद से ही ‘अवतार 2’ बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन करते हुए अब तीसरे हफ्ते में पहुंचने के साथ इस समय सबसे ज़्यादा दर्शक बटोर रही है। शनिवार को फिल्म ने 4.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अनुमान के मुताबिक़ रविवार को इसकी कमाई 16.50 करोड़ रही है। अब इसका कुल कलेक्शन 333.25 करोड़ रुपये हो गया है।

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ‘सर्कस’ दर्शकों को थिएटर तक लाने में कामयाब नहीं दिख रही। हालांकि ‘सर्कस’ को न्यू ईयर की छुट्टी का कुछ फायदा मिला है। फिल्म ने शनिवार को 1.55 करोड़ कमाए थे और रविवार को इसने 2.20 करोड़ का कलेक्शन किया। ‘सर्कस’ की कुल कमाई 35 करोड़ हो गई है।

अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’ अपनी रिलीज के छठे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। फिल्म ने शनिवार को 1.2 करोड़ का कलेक्शन किया, तो रविवार को आए शुरुआती आंकड़ों के अनुसार इसने 1.90 करोड़ रुपये कमाए हैं। अब फिल्म की कुल कमाई 234.60 करोड़ रुपये हो गई है।

‘वेड’ रितेश देशमुख और जेनेलिया स्टारर मराठी फिल्म है जिसमे रितेश ने निर्देशक के तौर पर मराठी सिनेमा में कदम रखा है। ये फिल्म इसी शुक्रवार यानी 30 दिसंबर को रिलीज हुई थी और इसने 2.30 करोड़ रुपये कमाए। शनिवार को इसकी कमाई 3.20 करोड़ रही। रविवार को आए शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 4.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 10.40 करोड़ हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *