आजम खान का विवादित बयान- मुस्लिम खाली बैठेगा तो बच्चे ही पैदा करेगा

कन्नौज : समाजवादी पार्टी नेता आजम खान ने मुस्लिमों की जनसंख्या को लेकर विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम इसलिए ज्यादा बच्चे पैदा करते हैं क्योंकि वो बेरोजगार हैं। Azam

Azam

आजम ने यह बात उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा, “मुस्लिम ज्यादा बच्चे पैदा करते हैं क्योंकि वह बेरोजगार हैं और उनके पास करने को कुछ काम नहीं है।

उन्होंने आगे कहा, “अगर मुस्लिमों को काम मिल जाएगा तब वो ऐसा नहीं करेंगे।

आजम खान ने ये भी कहा कि हिन्दू समुदाय के लोग इसलिए ज्यादा बच्चे पैदा नहीं करते क्योंकि उनके पास रोजगार है।

इसके बाद उन्होंने चुटकी लेते हुए यह भी कहा कि हिन्दुओं ने ज्यादा बच्चे पैदा करना मुस्लिमों से ही सीखा है। आजम खान ने यह बात भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज के उस बयान के जवाब में कही जिसमें भाजपा सांसद ने देश की बढ़ती जनसंख्या के लिए मुस्लिमों को जिम्मेदार ठहराया था।

साक्षी महाराज ने कहा था, “जनसंख्या में लगातार इजाफा हो रहा है और यह देश की एक बड़ी समस्या है। लेकिन हिन्दू इसके जिम्मेदार नहीं है। इसके लिए 4 पत्नी और 40 बच्चों की बात करने वाले लोग जिम्मेदार हैं।

समाजवादी पार्टी की ओर से इस बयान को गलत बताने से इंकार किया गया है। सपा प्रवक्ता जूही सिंह ने कबा कि उनकी पार्टी नेता के इस बयान में विवाद पैदा करने जैसा कुछ भी नहीं है।

वहीं, बहुजन समाज पार्टी और भाजपा ने इसकी कड़ी आलोचना की है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि आजम खान का यह बयान महिलाओं की गरिमा को ठेंस पहुंचाने वाला है।

आपकों बता दें इससे पहले भी आजम खान मुस्लिम कार्ड खेल चुके हैं। करीब दो हफ्ते पहले ही उन्होंने कहा था कि मुस्लिमों के बिना कोई भी यूपी का बादशाह नहीं बन सकता।

5 फरवरी को अपने विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा रैली में पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि हिंदुस्तान की दूसरी आबादी मुसलमानों की है। उन्हें गाली देकर देश खुशहाल नहीं रह सकता। और मुस्लिमों के बगैर यूपी का कोई बादशाह नहीं बन सकता है।

www.naqeebnews.com

# Azam

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *