लालू के विवादित बोल-यूपी ने गोद लिया है तो मोदी बताएं बाप का नाम

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खुद को उत्तर प्रदेश का दत्तक पुत्र बताए जाने वाले बयान पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कड़ी टिप्पणी की है. Lalu

Lalu

एक विवादास्पद बयान देते हुए लालू ने सवाल उठाया कि अगर उत्तर प्रदेश ने नरेंद्र मोदी को गोद लिया है तो फिर प्रधानमंत्री मोदी को बताना चाहिए कि उनका बाप कौन है और उनका नाम क्या है ?

लालू प्रसाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने कब मोदी को गोद लिया?

मोदी कह रहे हैं कि उन्हें उत्तर प्रदेश ने गोद लिया है तो फिर बताएं कि उनका बाप कौन है और उसका नाम क्या है ? वोट के लिए मोदी किसी भी राज्य से कुछ भी रिश्ता जोड़ लेते हैं.’

लालू के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा लालू की राजनीति हमेशा गाली-गलौच की भाषा वाली रही है. सुशील मोदी ने कहा अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना लालू की संस्कृति में है जिसे उनके परिवार वाले भी आगे बढ़ा रहे हैं.

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने ट्वीट कर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा. उन्होंने प्रधानमंत्री से ‘अब न हंसाने’ का निवेदन भी किया.

पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद ने किसी का नाम लिए बिना ट्वीट कर लिखा, “पंजाब में खून का बेटा और उत्तर प्रदेश में दत्तक पुत्र! गजब है रे भाई..इतना मत हंसाओ!”

www.naqeebnews.com

# Lalu

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *