लिंक्ड इन को मिली टक्कर, फेसबुक ने शुरू किया जॉब ढूंढने वाला फीचर

नई दिल्ली : सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक धीरे धीरे अपना दायरा बढ़ा रही है. इसका उदाहरण आज लॉन्च हुआ इसका नया जॉब फीचर है. Facebook

Facebook

लिंक्ड इन के बारे में जानते हैं तो आपको पता होगा कि नौकरी ढूंढने और नौकरी देने वाली कंपनियों के लिए एक शानदार प्लैटफॉर्म है जिसे माइक्रोसॉफ्ट ने खरीद लिया है.

अब फेसबुक सीधे तौर पर नए फीचर के साथ लिंक्ड से टक्कर लेने की तैयारी में दिख रहा है.

पिछले कुछ महीनों से लगातार टेस्टिंग करने के बाद अब फेसबुक ने आधिकारिक तौर पर जॉब पोस्ट करने वाले फीचर की शुरुआत की है.

फिलहाल इसे अमेरिका और कनाडा की कंपनियों के लिए ही शुरू किया गया है. यानी अभी वहां कंपनियां अपने आधिकारिक फेसबुक पेज के जरिए जॉब पोस्ट कर सकती हैं.

नौकरी ढूंढने वाले यूजर कंपनी के आधिकारिक पेज से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. इस टूल के आने के बाद न सिर्फ लिंक्ड इन, बल्कि ग्लासडोर और मोन्स्टर जैसी कंपनियों की भी शामत आ सकती है.

किसी भी कंपनी को वैकेंसी डालने के लिए फेसबुक पर जॉब सेक्शन ओपनिंग डालनी होगी. इसके लिए उन्हें पैसे नहीं देने होंगे. हालांकि ज्यादा से ज्यादा लोग उस जॉब ओपनिंग को देख सकें इसके लिए उन्हें बूस्ट पोस्ट फीचर का इस्तेमाल करना होगा जिसके लिए फेसबुक पैसे लेता है.

इस फीचर फेसबुक को कई फायदे हैं. अब लोग फेसबुक सिर्फ दोस्त बनाने के मकसद या फिर एंटरटेनमेंट के लिए नहीं बल्कि नौकरी ढूंढने के लिए भी यूज करेंगे.

यूजर्स और कंपनियों को भी इससे फायदा ही होगा. क्योंकि कंपनियां बड़े दायरे से अच्छे कैंडिडेट ढूंढ पाएंगे और यूजर्स को अच्छी कंपनियों में अवसरों के बारे में भी जानकारी मिलेगी.

यह नया फीचर मोबाइल और डेस्कटॉप पर कंपनी के पेज में ही दिखेगा . इसके लए एक नया ‘Jobs’ के बुकमार्क में दिखाई देगा. यहां से कोई भी कैंडिडेट नौकरी के लिए आवेदन कर सकता है.

फेसबुक के ऐड और बिजनेस प्लैटफॉर्म के वाइस प्रेसिडेंट एंड्रू बोसवर्थ ने कहा है कि उन्होंने काफी पहले से यह नोटिस किया था कि लोग अभी भी जॉब के बारे में अपने पेज पर पोस्ट करते हैं. इसे देखते हुए उन्होंने ऐसा टूल डेवलप करने की सोची.

www.naqeebnews.com

# Facebook

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *