कभी 300 रुपये सैलरी मिलती थी अंगूरी भाभी को मगर अब…

कॉमेडी सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ की अंगूरी भाभी बनीं शुभांगी अत्रे आज हर घर में जानी जाती हैं। क्या आप जानते हैं कि शुभांगी की पहली सैलरी कितनी थी?

कभी 300 रुपये सैलरी मिलती थी अंगूरी भाभी को मगर अब...

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, शुभांगी जब 12वीं क्लास में थीं तब बच्चों को डांस सिखाया करती थीं। कहते हैं कि यहां शुभांगी को पहली सैलरी के तौर 300 रुपये मिले थे। आज की करें तो शुभांगी अत्रे आज प्रति एपिसोड शूटिंग के लिए 40-50 हजार रुपये तक चार्ज करती हैं।

‘भाभी जी घर पर हैं’ में शुभांगी अत्रे ने अंगूरी भाभी के रोल के लिए शिल्पा शिंदे को रिप्लेस किया था। इस कॉमेडी सीरियल में अंगूरी भाभी का रोल पहले शिल्पा शिंदे निभाया करती थीं। शुभांगी अत्रे इससे पहले टीवी सीरियल कस्तूरी, दो हंसों का जोड़ा, चिड़िया घर आदि में नजर आ चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *