महिला समूहों के खाते में आज प्रधानमंत्री मोदी ट्रांसफर करेंगे 10 अरब रुपये

लगभग 16 लाख महिला सदस्यों को लाभ पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) के खातों मे 1000 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित करेंगे। या जानकारी पीएमओ ने दी है।

महिला समूहों के खाते में आज प्रधानमंत्री मोदी ट्रांसफर करेंगे 10 अरब रुपये

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रयागराज का दौरा करेंगे और दो लाख से अधिक महिलाओं की मौजूदगी वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी जनसभा को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक़ यह कार्यक्रम महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए आयोजित किया जा रहा है। पीएमओ ने कहा कि वह स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) के खातों मे 1000 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित करेंगे जिससे लगभग 16 लाख महिला सदस्यों को लाभ पहुंचेगा।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार यह हस्तांतरण दीनदयाल उपाध्याय योजना- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई) के तहत किया जाएगा, जिसमें 80,000 एसएचजी को प्रति एसएचजी 1.10 लाख रुपये का सामुदायिक निवेश कोष (सीआईएफ) प्राप्त होगा और 60,000 एसएचजी को प्रति एसएचजी 15,000 रुपये की चक्रीय (रिवॉल्विंग) निधि प्राप्त होगी।

व्यापार अभिकर्ता-सखियों (बीसी-सखियों) को प्रोत्साहित करने के लिए, प्रधानमंत्री उनमें से 20,000 के खाते में पहले महीने के वजीफे के रूप में 4,000 रुपये की राशि भी ट्रांसफर करेंगे। जब बीसी-सखियां जमीनी स्तर पर वित्तीय सेवाओं के प्रदाता के रूप में अपना काम शुरू करती हैं, तो उन्हें छह महीने के लिए 4,000 रुपये का वजीफा दिया जाता है, ताकि वे अपने काम में स्थिर हो जाएं और फिर लेन-देन पर कमीशन के माध्यम से कमाई शुरू करें।

इस दौरान, मोदी ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ के तहत एक लाख से अधिक लाभार्थियों को कुल 20 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित करेंगे। कुल हस्तांतरण 15,000 रुपये प्रति लाभार्थी है। वहीं प्रधानमंत्री 202 पूरक पोषण निर्माण इकाइयों की आधारशिला भी रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *