अगले कुछ दिनों तक बनी रहेगी ठिठुरन

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड हो रही है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, राजस्थान समेत कई राज्यों में शीतलहर से ठिठुर का माहौल है। कई इलाकों में कोहरा भी मुश्किलें बढ़ा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक ठंड का कहर जारी रहेगा। विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में पहाड़ों से लेकर मैदान तक तापमान में गिरावट होगी।

अगले कुछ दिनों तक बनी रहेगी ठिठुरन

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान जैसे कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों में तापमान में भारी गिरावट देखी गई है, और अब, मौसम एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि इस सप्ताह कुछ राज्यों में ये स्थिति बनी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा, दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से 22 से 25 दिसंबर के पास पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इस सप्ताह पंजाब में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि 24 और 25 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी राजस्थान में घना कोहरा छाने की संभावना है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गंभीर शीतलहर की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *