अमरीकन म्यूजिक अवार्ड भारतीय मूल की सिंगर राजा कुमारी के नाम

सिंगर रैपर राजा कुमारी ने अमरीकन म्यूजिक अवॉर्ड पर अपना अधिकार जमाने में कामयाबी पाई है। राजा कुमारी यह सम्मान पाने वाली वे भारतीय मूल की पहली सिंगर हैं।

अमरीकन म्यूजिक अवार्ड भारतीय मूल की सिंगर राजा कुमारी के नाम

मंगलवार को अमरीकन म्यूजिक अवॉर्ड (एएमए) जीतने वाली भारतीय मूल की गायिका-गीतकार और रैपर राजा कुमारी ने सोमवार रात लॉस एंजिल्स में आयोजित 51वें एएमए में ‘आर्केन लीग ऑफ लीजेंड्स: सीजन 2’ के नामांकन में पहले ही अपनी जगह बना ली थी।

एएमए अवॉर्ड पाने वाली राजा कुमारी भारतीय मूल की पहली गायिका हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, राजा कुमारी को यूके हिप-हॉप कलाकार स्टेफलॉन डॉन और डोमिनिकन-ब्राजीलियन कलाकार जरीना डी मार्को के सहयोग से बनी ‘आर्केन लीग ऑफ लीजेंड्स’ की ‘रेनेगेड (वी नेवर रन)’ को पसंदीदा साउंडट्रैक कैटेगरी के तहत नामांकित किया गया।

मीडिया को दिए एक सवाल के जवाब में राजा कुमारी ने कहा कि यह गाना उनके लिए बेहद खास है। उन्हें इस गाने के लिए इसलिए एप्रोच किया गया, क्योंकि फिल्म में उनका किरदार भारतीय है।

राजा कुमारी ने आगे कहा कि उन्होंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि यह गाना इतना बड़ा हिट होगा। उन्होंने कहा- ‘आर्केन टीम ने मेरे बारे में सुना था कि मैं अपनी संस्कृति का प्रतिनिधित्व करती हूं और एक महिला के रूप में शानदार म्यूजिक देने में योग्य हूं।

गाने का ज़िक्र करते हुए राजा कुमारी ने बताया कि यह गाना स्पॉटिफाई पर ‘वायरल 50’ चार्ट पर दुनिया में टॉप 10 में पहुंच गया। वह कहती हैं कि इस गाने ने लोगों पर बहुत असर किया है।

एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए उनका कहना था कि वह हमेशा एक ग्लोबल आर्टिस्ट रही हैं। उनके मुताबिक, एएमए पुरस्कार उन्हें यह याद दिलाता है कि अभी बहुत काम करना बाकी है। अभी बहुत आगे बढ़ना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *