उत्तर प्रदेश के वाहन मालिकों तथा ट्रांसपोर्ट्स व्यवसायियों के लिए अच्छी खबर है। ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन, चालान और परिवहन से जुड़ी कई सेवा हासिल करने के लिए अब भाग दौड़ से बचा जा सकेगा।

परिवहन विभाग अब व्हाट्सऐप चैटबॉट के जरिए ये सुविधाएं मुहैया कराएगा। परिवहन विभाग ने इसके लिए आधिकारिक चैटबॉट नंबर उपलब्ध कराए हैं। परिवहन संबंधी सेवा पाने के लिए अब आधिकारिक चैटबॉट नंबर 8005441222 पर सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
परिवहन विभाग अब व्हाट्सऐप चैटबॉट सुविधा पर प्रदेश के परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह का कहना है कि ये पहल प्रदेश की परिवहन व्यवस्था को स्मार्ट और उत्तरदायी बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।
गौरतलब है कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग को इस चैटबॉट सेवा के लिए एपीआई एक्सेस की अनुमति मिल गई है।
हालाँकि यूपी परिवहन विभाग द्वारा मई के पहले सप्ताह से चैटबॉट सेवा उपरोक्त नंबर पर शुरू की जा चुकी है। इस चैटबॉट सेवा के माध्यम से आम लोग अब सिर्फ व्हाट्सऐप पर ही जानकारी हासिल करके वाहन पंजीकरण विवरण, ड्राइविंग लाइसेंस सेवाओं, चालान जानकारी और आवेदन आदि की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से परिवहन विभाग का कहना है कि चैटबॉट सेवा सुविधा के बाद अब इन कामों के लिए कार्यालय के चक्कर लगएने से राहत मिलेगी। कहीं भी और कभी भी ये सेवाएं प्राप्त की जा सकेंगी।
बताते चलें कि भारत सरकार ने भी इस सेवा के हवाले से स्पष्ट किया है कि नागरिकों की गोपनीयता से जुड़ा कोई भी डेटा साझा नहीं किया जाएगा। सुरक्षा दिशानिर्देशों एवं सभी प्रावधानों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
विभाग द्वारा जनता के लिए ये सेवा प्रारंभ करने की कार्रवाई पर तेज़ी से काम हो रहा है। हालाँकि अभी औपचारिकताएं पूरी करने में कुछ समय लगेगा, मगर कोशिश है कि प्रदेश की जनता को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जा सकें।
