तस्वीर से बवाल: बंगाल में सांप्रदायिक हिंसा भड़काने के प्रयास में एक अरेस्ट

कोलकाता:(बंगाल में इस तस्वीर को शेयर कर कहा जा रहा है कि दंगों में हिन्दू महिलाओं के साथ अत्याचार किया जा रहा है जबकि यह तस्वीर 2014 में आई एक भोजपुरी फिल्म का सीन है।)


एक व्यक्ति को कथित तौर पर सांप्रदायिक हिंसा भड़काने का प्रयास करने के लिये पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर से गिरफ्तार किया गया।
कोलकाता के एक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोनारपुर में रूपनगर निवासी भावतोष चटर्जी (38) को कल उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। उसे सोशल मीडिया पर नकली तस्वीर अपलोड करने और उसके बदुरिया की तस्वीर होने का दावा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। बदुरिया में हाल में सांप्रदायिक अशांति पैदा हुई थी।

उन्होंने कहा, आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक फिल्म से तस्वीर अपलोड की थी और दावा किया था कि यह बदुरिया में चल रहे अत्याचार की तस्वीर है। अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी और उसके बाद कोलकाता पुलिस के एक दल ने चटर्जी को उसके आवास से गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी के आवास से एक मोबाइल फोन और एक लैपटॉप जब्त किया गया। अधिकारी ने बताया कि शहर की एक अदालत ने आरोपी को 11 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *