तैमूर की नजर उतारने के लिए करीना ने दिए इतने रूपए

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। तैमूर को लेकर फैन्स में काफी एक्साइटमेंट रहता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि करीना ने तैमूर की नजर 51 हजार रूपए में उतारी है।

दरअसल, खबरों के मुताबिक करीना ने किन्नर से तैमूर की नजर उतरवाई है, जिसके बदल उन्होंने किन्नर को 51 हजार रूपए दिए हैं।

खबरों के मुताबिक कपूर खानदान में एक पारंपारिक रिवाज हैं, जिसमें खानदान में आए नए मेहमान की नजर उतारी जाती है। तैमूर को किसी की नजर ना लगे इसलिए उन्होंने तैमूर की नजर उतारी। करीना ने तैमूर को बुरी नजर ना लगे इसलिए उसके हाथों और पैर में काला धागा भी बांधा है।

 

बता दें कि हाल ही में तैमूर की झूले झूलते हुए वाली तस्वीर भी काफी वायरल हो रही है जिसमें वो खुली हवा में बालकनी में बंधे झूले का मजा ले रहे थे। तैमूर की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *