उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष की कमान अजय राय के हाथ में

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने अजय राय को अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश में कांग्रेस को धरातल पर मज़बूती देने के साथ उन्हें पार्टी की मज़बूती का भी ज़िम्मा संभालना होगा।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष की कमान अजय राय के हाथ में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ चुके अजय राय के सामने इस समय सबसे बड़ा प्रश्न प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत बनाना है। उन पर ये ज़िम्मेदारी ऐसे समय में डाली गई है जब इस प्रदेश में कांग्रेस एक कठिन समय से गुज़र रही है और पिछले कई दशकों से हर बार पार्टी का वोट घटा है।

एक इंटरव्यू के दौरान अपने बयान में अजय राय मानते हैं कि इस समय देश महंगाई के साथ सांप्रदायिक राजनीति का सामना कर रहा है। उनका कहना है कि इस समय गरीबों का हर वर्ग कांग्रेस से उम्मीद लगाए है।

मौजूदा हालात पर अजय राय का कहना है कि देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती संविधान, संवैधानिक संस्थाओं और लोकतंत्र को बरकरार रखने की है।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की रणनीति के बारे में उनका कहना है कि यहाँ पार्टी सदा से हर वर्ग, हर जाति और हर धर्म के लोगों को अपने साथ जोड़कर चलती है। हम आगे भी इसी नीति पर काम करने की कोशिश करेंगे।

अपनी कार्य प्रणाली पर खुलासा करते हुए अजय राय का कहना है कि मैं जमीन का आदमी हूं और आज भी लोगों के लिए आवाज बनकर खड़ा हूं। जनता के लिए लड़ना जानता हूं और मेरी यह कोशिश लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *