साउथ की एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुए स्टंटमैन राजू की मौत की घटना इस इंडस्ट्री से जुड़े कामगारों की ज़िंदगी का एक दुखद अध्याय सामने लाती है। इस पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने एक सराहनीय फैसला लेते हुए 650 स्टंट वर्कर्स का बीमा कराया है।

पिछले दिनों एक तमिल फिल्म की शूटिंग के दौरान स्टंटमैन राजू की मौत हो गई थी। इस हादसे से आहत अक्षय कुमार ने भारत भर के लगभग 650 से ज़्यादा स्टंटमैन और स्टंटवुमन का जीवन बीमा कराया है। इस बीमा पॉलिसी में स्वास्थ्य और दुर्घटना कवरेज शामिल है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, अक्षय की इस दरियादिली से मिली बीमा योजना में स्वास्थ्य और दुर्घटना कवरेज दोनों शामिल हैं। बॉलीवुड के लगभग 650 से 700 स्टंटमैन और एक्शन क्रू अब बीमा के दायरे में हैं। क्यूंकि इस पॉलिसी में स्वास्थ्य और दुर्घटना दोनों शामिल हैं। ऐसे में अगर कोई स्टंट कलाकार सेट पर या सेट के बाहर घायल हो जाता है, तो उसे 5 से 5.5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिल सकता है।
सिनेमा के सौ साल से ज़्यादा बीत जाने के बावजूद ये लोग कम सेफ्टी उपकरणों और कम फाइनेंशियल प्रोटेक्शन के साथ काम करते रहे हैं। स्टंट समुदाय के कई लोगों के पास स्वास्थ्य या दुर्घटना बीमा की सुविधा नहीं है, जिससे काम के दौरान चोट लगने या मृत्यु होने की स्थिति में वे और उनके परिवार असुरक्षित रह जाते हैं।
गैरतलब है कि फिल्म मेकर रंजीत की आगामी फिल्म के सेट पर एक स्टंट गड़बड़ हो जाने के बाद जाने-माने स्टंट मास्टर राजू उर्फ मोहनराज की मौत हो गई थी। यह घटना 13 जुलाई की है। इस हादसे का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इस वीडियो में राजू को कार पलटने का स्टंट करते देखा जा सकता है।
इस कार का संतुलन रैंप पर आते ही बिगड़ गया और वह हवा में कई बार पलटने के बाद यह दुर्घटना घट गई। हादसे के बाद ही सीन शूट कर रहे क्रू को एहसास हुआ कि और वे कार की ओर दौड़े। मगर राजू इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। इन चोटों के कारण उनकी मौत हो गई।











