दीपिका पादुकोण ने मुंबई के खराब एक्यूआई पर आवाज उठाते हुए बीएमसी से मदद मांगी

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने मुंबई के खराब एक्यूआई की तस्वीर साझा करते हुए पर बीएमसी से सवाल किया है। एक बेटी की माँ बनने के बाद दीपिका ने एक्यूआई पर चिंता जताते हुए अधिकारियों से एक्शन लेने की अपील की है।

दीपिका पादुकोण ने मुंबई के खराब एक्यूआई पर आवाज उठाते हुए बीएमसी से मदद मांगी

12 मार्च को दीपिका पादुकोण ने मुंबई के खराब एक्यूआई 155 का हवाला देते हुए इस मुद्दे को उठाने के साथ भारत के मैप का एक स्क्रीनशॉट इंस्ट्राग्राम साझा किया है। यहाँ खराब एयर क्वालिटी के कारण मुंबई को लाल रंग से दिखाया गया है।

अपनी पोस्ट में दीपिका ने लिखा है, ‘यह शहर (और इसके बच्चे) घुट रहे हैं।’ उन्होंने आगे यह सवाल भी उठाया, ‘यह कैसे ठीक है!?’ बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन को टैग करते हुए दीपिका ने लिखा, ‘बीएमसी पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट मदद करो।’

बीएमसी द्वारा बॉम्बे हाई कोर्ट को जनवरी 2026 में दी गई जानकारी के मुताबिक़, अभी मुंबई में कुल 1954 कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट चल रहे हैं, और एयर पॉल्यूशन के नियमों का उल्लंघन करने वाली साइट्स के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जा रही है।

बताते चलें कि देश की सबसे महंगी अभिनेत्री दीपिका के घर 8 सितंबर, 2024 को एक बच्ची ने जन्म लिया। पहली नवंबर, 2024 को उन्होंने अपनी बेटी का नाम जगज़ाहिर किया। रणवीर और दीपिका ने अपनी बेटी का नाम दुआ पादुकोण सिंह रखा है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका अगली बार शाहरुख खान की फिल्म किंग में नजर आएंगी। यह फिल्म क्रिसमस पर रिलीज होगी। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल और अभय वर्मा मुख्य भूमिका में हैं।

बॉलीवुड ख़बरों की मानें तो दीपिका के पास इस समय फिल्ममेकर एटली की AA22xA6 भी है। इस फिल्म में वह तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ नज़र आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *