‘महंगाई डायन’ गाना शेयर कर फंसा आमिर खान प्रॉडक्शन हाउस

आमिर खान प्रॉडक्शन हाउस की ओर से पोस्ट किया गया उनकी अपनी ही एक पुरानी फिल्म का गाना खुद उनके लिए मसला बन गया। बात बढ़ने पर उन्हें इसे सोशल मीडिया से हटाना पड़ गया।

दरअसल हुआ यह कि आमिर खान प्रॉडक्शन हाउस ने अपनी एक पुरानी फिल्म का बेहद मशहूर गाना ‘महंगाई डायन’ का वीडियो शेयर किया। इसके बाद लोगों ने उन्हें टारगेट करना शुरू कर दिया। इससे परेशान होकर प्रॉडक्शन हाउस को वीडियो डिलीट करना पड़ा।

बात बस इतनी थी कि आमिर खान प्रोडक्शंस के ऑफिशियल ‘एक्स’ हैंडल से 23 मई, 2026 को फिल्म का एक वीडियो क्लिप शेयर किया गया था। इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा गया था, ‘उम्मीद है कि महंगाई डायन आखिरकार हमारा पीछा छोड़ देगी।’ इस पोस्ट पर लोगों ने कई तरह के रिएक्शन देने शुरू किए तो इस बढ़ते विवाद को देखते हुए प्रोडक्शन हाउस ने गाने को ही डिलीट कर दिया।

कुछ पुरानी फिल्म के इसी गाने को बरसों पहले जनता ने जमकर बजाया था मगर इस बार यही गाना लोगों को पसंद नहीं आ रहा। गौरतलब है यह मामला कई साल पहले खूब लोकप्रिय हए ‘महंगाई डायन खाए जात है’ गाने से जुड़ा है, जिसे सोशल मीडिया से आमिर खान प्रोडक्शन ने फिलहाल डिलीट कर दिया।

याद दिलाते चलें कि करीब 16 साल पहले आमिर खान प्रोडक्शंस की एक फिल्म ‘पीपली लाइव’ के एक गाने ‘महंगाई डायन’ को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। दरअसल
प्रॉडक्शन हाउस ने इस पोस्ट के माध्यम से दर्शकों और फैंस को ये याद दिलाने की कोशिश की थी कि सिनेमा में दिखाए गए कुछ मुद्दे सिर्फ एंटरटेनमेंट या पुरानी यादें बनकर नहीं रह जातीं, बल्कि यह सब वर्तमान पर भी सटीक साबित होते हैं। क्यूंकि इस समय महंगाई एक बेहद संवेदनशील मुद्दा है। शायद यही वजह है कि इस तरह की पेशकश को दोहराना प्रोडक्शन हॉउस को महंगा पड़ा, जिसके नतीजे में उन्हें इस गाने को हटाना पड़ा।

गौरतलब है कि साझा की गई इस पोस्ट में फिल्म का वह हिस्सा था जिसमें ‘हर महीना उछले पेट्रोल’ की पंक्ति थी। इस 16 साल पुरानी क्लिप और गाने की इस पंक्ति ने उस फिल्म की याद दिला दी, जिसमें देश में बढ़ती महंगाई, के साथ कई और समस्याओं पर कटाक्ष किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *